Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com  संभाग के चूरू जिले कोतवाली थाने में एक विधवा महिला से विवाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

चूरू महिला थाना के CI के अनुसार पीडिता ने रिपोर्ट में बताया है की उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गयी थी। पीडिता के दो बच्चे है दोनों बेटे ही है। जिनके साथ वो चूरू में रहती है। पीडिता की लगभग दो साल पहले नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज के साथ मुलाकात हुई थी।

 

मनोज से पीडिता को बताया की वो अविवाहित है और उससे विवाह करना चाहता है। विवाह का झांसा देकर पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीडिता को मनोज के पहले से विवाहित होने की सूचना मिली। लेकिन तब तक पीडिता गर्भवती हो गई थी। जिसके बाद आरोपी मनोज पीडिता के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

2 दिन पहले आरोपी ने महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने 2 बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। वहीं मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page