Share

बीकानेर hellobikaner.com  बीते दिनों जाली नोट के साथ एक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग कई राज्यों में छापेमारी कर 4 आरेापियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है।

 

पुलिस ने जाली नोट के साथ पकड़े गए युवक से पुछताछ के दौरान एसपी योगेश यादव के निर्देशों पर की गयी। पुलिस ने जांच के दौरान गुजरात, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में दबिश दी।

 

 

जिसके बाद पुलिस ने लुधियाना से कुलदीप शर्मा, मुक्तसर साहिब पंजाब के बादल गांव से मनदीप सिंह,हिमाचल के मण्डी से राज उर्फ हरमेन्द्र,हिमाचल के लम्बीधार से राहुल उर्फ अंकित ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जिनको आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। बता दे कि 6 सितम्बर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैमल फॉर्म रोड पर नाकाबंदी कर एक युवक को रोका और तलाशी ली।

 

 

तलाशी के दौरान बज्जू खालसा निवासी मनेाज कुमार के पास से 500 व 200 के नोट छपी पेपर शीट मिली। पुलिस को आरोपी के पास से एक ही सीरीज के एक पेपर पर 500 के नोट छपे हुए मिले। पुलिस को आरोपी के पास से 17 पेपर मिले। जो कि करीब 30 हजार की जाली मुद्रा थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और उससे पुछताछ में यह राज खुले है। अब तक पुलिस इस प्रकरण में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page