hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com कोडमदेसर के पास इंदिरा गांधी नहर में आज एक युवक के शव मिलने खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यह शव बीकानेर नया शहर थाने क्षेत्र के रामपुरा बस्ती निवासी मोनू पुत्र अनिल का बताया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है की मृतक मोनू पिछले दो दिन से लापता था, मृतक के परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार इंदिरा गांधी नहर में आज मोनू का शव मिला है।

 

मृतक की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। दिनांक 16 अक्टूबर को मोनू सुबह करीब 10 बजे अपने परिजनों को बिना बताये चला गया था जानकारी के अनुसार 16 तारीख की दोपहर को उसने अपने घर फोन कर बताया था की वो कोडमदेसर भैरूजी के दर्शन करके घर आ जायेगा।

 

लेकिन मोनू वापस घर देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान उसके मोबाइल पर भी कई बार कॉल करके देखा लेकिन उसका फ़ोन बंद आ रहा था। जिससे उसके परिजनों की चिंता और बढ़ गई। अचानक आज खबर सामने आई की कोडमदेसर नहर किनारे युवक के कपड़े मिले।

 

जब नहर में तलाश शुरू की तो उसका शव सामने आया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मोर्चरी में रखवाया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है की कोडमदेसर वो अकेला गया था या मुसके साथ कोई और भी था?

About The Author

Share

You cannot copy content of this page