Crime

Share

बीकानेर hellobikaner.com शहर में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नज़र आ रहे है। महिला से चैन छिनने का मामला सामने आया है। चैन छिनने में नाकाम होने पर बदमाशों ने उस महिला पर जेसीबी चढ़ा दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार शहर के बीछवाल थाना इलाके के बजरंग धोरे के पास पुल पर महिलाएं व बच्चे कोई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी पुल पर कुछ लोगों ने महिलाओं के गले पहनी चैन खीचने की कोशिश की। इस पर बात बिगड़ गई। बताया जा रहा है उस समय वो बदमाश चल गये बाद में जेसीबी लेकर आये उन महिलाओं पर चढ़ाने की नीयत से उनके पीछे भागे।

 

जिस पर महिलाएं व बच्चे इधर उधर भागे। परतु एक महिला प्रेम बाई पत्नी चेतनराम जेसीबी की चपेट मे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। सुबह परिजन व रिश्तेदार पीबीएम मोर्चरी के आगे जुट गये है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page