hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com देशभर में 19 दिन का लॉकडाउन lockdown पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा बढ़ा दिया गया है। एहतियात के तौर पर लॉकडाउन-2 के इस महत्वपूर्ण कदम से कोरोना के खिलाफ हम जंग जीत पाएंगे। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रशासन द्वारा सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए लॉकडाउन की स्थिति में जरुरतमंद की मदद करें।

यह उद्गार नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गंगाशहर नगर निगम कार्यालय के समक्ष मास्क व सेनेटाइजर वितरण के दौरान व्यक्त किए। पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन रांका ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गंगाशहर नगर निगम के 190 कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए।

Bikaner Corona Case Update : बीकानेर में आज 52 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

महनोत ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा, पूर्व मनोनीत पार्षद मनोज पारख, कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र व्यास, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, पंकज गहलोत, टेकचंद यादव, पवन सुथार, प्रणव भोजक, संजय स्वामी आदि उपस्थित रहे।

रमेश भाटी ने बताया कि लॉकडाउन-2 की घोषणा के साथ ही पीएम मोदी द्वारा की गई अपील को देखते हुए पूर्व चैयरमेन रांका ने अपने निजी कर्मियों को वेतन एवं वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।

Covid-19 के खिलाफ लड़ाई में 92.7 बिग एफएम और 91 .1 रेडियो सिटी के RJ होंगे एक साथ

रेलवे की यात्री सेवाएं भी तीन मई तक निलंबित

India Lockdown : 20 अप्रैल तक की जाएगी और सख़्ती, बुधवार को जारी होंगे दिशा निर्देश

About The Author

Share

You cannot copy content of this page