hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com  तिरंगा यात्रा 2022 के दौरान आज स्थनीय विद्यालय राजकीय नव उच्च माध्यमिक विद्यालय तेलीवाड़ा बीकानेर में समस्त स्टाफ एवम बच्चों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का काआयोजन किया गया।

 

 

हाथ मे तिरंगा लिए हुए देश भक्ति के गीतों से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से आरम्भ होकर रामपुरिया हवेली से तेलीवाड़ा रॉड, मदार चोक होते हुए सर्राफा बाजार में समाप्त हुई। प्रधानाचार्य मोहम्मद अज़ीज़ ने बच्चों को देश भक्ति एवम राष्ट्र प्रेम पर सम्बोधित किया। अशोक जनागल, फैसल खान, शिव शंकर सांखला, अमोलख राम जानी, श्याम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page