hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com शहर के अन्दुरुनी क्षेत्र में लगभग डेड साल के बच्चे की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के रघुनाथसर कुएं के पास का बताया जा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार रघुनाथसर कुएं के पास पियूष नाम का लगभग डेड साल का बच्चा घर के आगे खेलते हुए नाली में जा गिर गया। काफी देर तक किसी ने उसे किसी ने नहीं संभाला, जब वो नहीं दिखा तो आस पास के पडौस में उसे ढूंढना शुरू किया। लोगों ने पियूष को घर की पानी की कुण्डियो में भी संभाला लेकिन वो वहां भी नहीं मिला, तब पियूष की तीन साल की बहन ने बताया की वो नाली में गिरा पड़ा है।

 

 

जानकारी मिलते ही उसे तुरन्त बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की ये परिवार मूल रूप से बीकानेर के जनता प्याऊ के पास रहता था लेकिन कुछ समय से बीकानेर के रघुनाथसर कुएं के पास घर किराए पर लिया था।

 

 

पियूष के पिता की विजय शंकर की कोरोना में मौत हो गई थी। परिवार में उसकी दो और बहिने है। इस घटना के बाद पियूष की माँ का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। बताया जा रहा है की पुलिस कार्रवाई के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page