hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मध्यनजर आज बीकानेर पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक बीकानेर के सुपरविजन में जिला बीकानेर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

 

 

 

 

 

जिसमें कुल 170 टीमें गठित की गई जिसमें 440 पुलिस अधीकारी / कर्मचारियों द्वारा 450 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 लोगो की गिरफ्तारी की गई। आर्म्स एक्ट के तहत दो अपराधि गिरफ्तारी किये जाकर एक अवैध हथियार बरामद किया गया। लम्बे समय से फरार चल रहे कुल 38 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

बीकानेर पुलिस ने अन्य प्रकरणों मे फरार अपराधि जिनका न्यायालय द्वारा गिरफतारी वारंट जारी किये गये थे ऐसे 119 लोगा को गिरफतार किया जा चुका है और 141 एचएस चैक किये गये, अन्य साधारण प्रकरणों में कुल तीन व्यक्ति तथा निरोधात्मक कार्यवाही में 14 व्यक्तियों को गिरफतार कर भांति व्यवस्था के लिये पाबंद करवाया गया है। इस प्रकार समग्र रूप से 250 लोगो की गिरफतारी की गयी है।

 

आज के उक्त विशेष अभियान में थाना मुक्ताप्रसाद के एच. एस. व हार्डकोर अपराधी दीपक अरोड़ा को अवैध हथियार व 19 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। भविष्य में भी स्वतंत्र व निश्पक्ष चुनाव क मध्यनजर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाकर कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page