hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क,www.hellobikaner.com,                     दौसा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उनकी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए राजस्थान की जनता का आह्वान किया है कि इस बार उन्हें प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाकर एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार के रिवाज को बदलना हैं।

 

 

प्रियंका गांधी शुक्रवार को दौसा जिले के कांदोली में जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में स्वार्थ हावी है और वह जनता के बारे में नहीं सोच रही है। भाजपा में सभी नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं और राजस्थान में पूरी भाजपा बिखरी हुई है। एकजुट होने का नामो निशान नहीं है। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, पीएम मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा। वहीं कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मंच पर बैठी है।

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में जनता के जीवन को मजबूत करने का काम क‍िया है। देश की जनता भाजपा की कुनीतियों का खामियाजा महंगाई और बेरोजगारी के रूप में भुगत रही है। ऐसे में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महंगाई राहत शिविर लगाए। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है। स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया। 500 रुपए में गैस सिलेंडर, शहरी रोजगार गारंटी, इंदिरा रसाई समेत स्वास्थ्य,​ शिक्षा, भोजन और रोजगार पर बेहतरीन काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इस कारण राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

 

 

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पाने का आरोप लगाते हुए कह कि इसने इतनी महंगाई बढ़ा दी है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को महंगाई राहत शिविर लगाने पड़ रहे हैं। मगर ये सारे काम भाजपा को पच नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में भाजपा की सरकार आई तो जनता को मिलने वाली राहतें बंद कर दी जाएंगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page