hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा कल बीकानेर पहुँच रही है। जानकारी के अनुसार इस यात्रा में रथ के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर पहुँच रहे है।

 

 

बीकानेर में इस यात्रा के स्वागत के लिए रूट पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए है। इस सम्बन्ध में आज स्थानीय भाजपा नेताओं ने पीले चावल देकर इस यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जनसंपर्क किया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में गोकुल सर्किल नत्थूसर गेट पर ई रिक्शा के साथ प्रचार कर जनसंपर्क कर आमंत्रण दिया।

 

शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, अविनाश जोशी साथ रहे, बीकानेर में परिवर्तन यात्रा से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी शिखा बैद व महिला मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष  सुमन छाजेड़ द्वारा परकोटे में गंगाशहर में पीले चावल बांटकर यात्रा के लिए आमंत्रण दिया। महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंद्रा व्यास व जिला पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।

 

 

कल यानि 10 सितंबर को बीकानेर परकोटे के अन्दर साले की होली पर आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा की आम सभा की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोश से लगे हुए नज़र आ रहे है। जिसमें शहर ज़िला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी की अगुवाई में पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के साथ कार्यकर्ताओं ने रत्तानियों के चौक, बंगला नगर तक घूमकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पधारकर सभा को सफल बनाने का आग्रह किया व कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौपी।  एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित रखने के लिए अलग अलग कार्यकर्ताओं को अलग अलग ज़िम्मेदारी दी गई ।

 

 

इस दौरान अनिल हर्ष, संतोष पुरोहित, दिनेश परीक, दाऊ जोशी, दुर्गा दास, नरेंद्र किराडू, सन्नु पुरोहित, सत्तू छँगानी, मनोज पुरोहित, श्याम सुंदर पुरोहित, मदन गोपाल, महेंद्र किराडू आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page