hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से चुनावी मोड़ पर दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रह है।

 

 

यह यात्रा बीकानेर जिले में 10 सितम्बर रविवार को पहुंचेगी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा के स्वागत को लेकर जगह जगह पर लेकर तैयारियां भी चल रही है। इसी क्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष – जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अरुण आचार्य के नेतृत्व में धर्मनगर द्वार के पास सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

 

आचार्य ने हैलो बीकानेर को बताया की गत 4 सितम्बर को वो लोक देवता रामदेवजी जी की धरती पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारम्भ हुआ था वहां अपने कार्यकताओं के साथ मौजूद थे। वहां आचार्य ने संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, महंत प्रताप पूरी, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बीकानेर के सांसद, क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं जोधपुर के सांसद व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की थी।

 

हैलो बीकानेर को आचार्य ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा सायं 6 बजे बीकानेर में प्रवेश करेगी और अपने निर्धारित मार्ग के अनुसार जब यात्रा शाम को 7:15 बजे धर्म नगर द्वार के पास पहुंचेगी तो इसका शानदार ढंग से स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा में शामिल होकर सभा स्थल साले की होली पहुंचेंगे। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है और युवाओं, मातृशक्ति और समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में धर्मनगर द्वार पहुँचने की अपील भी की गयी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page