hellobikaner.com

Share

नियंत्रण कक्ष स्थापित, केन्द्र अधीक्षकों की बैठक 5 जनवरी को

 

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, श्रीगंगानगर , hellobikaner.com,राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के पत्रांक की पालना में समान पात्रता (सीईटी) परीक्षा (स्नातक स्तर) 7 व 8 जनवरी 2023 को दो पारियों में होगी। परीक्षा आयोजन के संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।

 

 

एडीएम प्रशासन और समन्वयक परीक्षा डॉ. हरीतिमा ने बताया कि उक्त परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नम्बर 17 में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 5 से 6 जनवरी को प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक और 7 से 8 जनवरी को प्रातः 7 बजे से लेकर परीक्षा सामग्री बोर्ड कार्यालय रवाना होने तक स्थापित रहेगा।

 

 

 

नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0154-2445067 है। फूसेवाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा नियंत्राण कक्ष के प्रभारी रहेंगे। उक्त परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन हेतु जिला कलक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में केन्द्र अधीक्षकों की आमुखीकरण बैठक 5 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में होगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page