hellobikaner.com

Share

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ने निकाली जन आक्रोश यात्रा

 

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com मंगलवार को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि पिछले चार साल से राजस्थान अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार और अब तक की सबसे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति से गुजर रहा है।

 

 

अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं, प्रदेश में गोलियों की गूंज बढ़ गई है और सुरक्षा घट गई है। गहलोत सरकार की कमजोर लगाम ने भ्रष्टाचार को पनपा दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह त्रस्त है। इसलिए वह आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

 

 

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि यात्रा की शुरुआत लालजी होटल स्टेशन रोड से प्रारंभ हुई जो कोटगेट, केईएम रोड, गुरु नानक मार्केट, तोलियासर भैरुजी गली होते हुए निकली। इस दौरान पूर्व विधानसभा यात्रा संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, पश्चिम विधानसभा यात्रा संयोजक वेद व्यास, प्रभारी भगवानसिंह मेड़तिया, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बीकानेर नरेश गोयल, पार्षद दीनदयाल उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा, तेजाराम राव, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा, अनिल शुक्ला, गौरीशंकर देवड़ा, घनश्याम रामावत, विष्णु तंवर, राजेन्द्र व्यास, मुकेश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, भारती अरोड़ा, विमला उपाध्याय, भगवती स्वामी, इन्दु वर्मा, मधु शर्मा, मनीषा गदोरिया, सुमन जोशी, मोनिका, अनु सुथार आदि उपस्थित रहे।

v

यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा द्वारा निकाली गई जन आक्रोश यात्रा का व्यापारियों व आमजन ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, भगवान सिंह मेड़तिया, डॉ. सिद्धार्थ असवाल का मार्केट में पुष्प मालाओं से अभिनन्दन किया गया। वहीं यूथ आइकन की पहचान रखने वाले पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका की लोकप्रियता का नजारा भी अनूठा रहा। युवाओं द्वारा सैल्फी लेने के साथ ही व्यापारी बंधुओं द्वारा माला पहना कर स्वागत भी किया जा रहा था। महावीर रांका ने गहलोत सरकार की नाकामियों को गिनाया तथा भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page