Share

हैलो बीकानेर न्यूज, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर में एक बार फिर गोलीबारी की खबरें सामने आ रहीं है। जानकारी के अनुसार  दो पक्षों की तनातनी गोलीबारी तक पहुंच गई।

 

वारदात बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के म्यूजियम चौराहे के पास की बताई जा रही है। वारदात में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रामसिंह के रूप में हुई है‌।

 

बीकानेर पुलिस के अनुसार बीकानेर से दिल्ली चलने वाली रोड़वेज व उदयपुरवाटी से बीकानेर चलने वाली रोड़वेज बस के चालकों के बीच बातचीत हो गई थी।

उसके बाद उदयपुरवाटी वाली बस के आदमी कैंपर गाड़ी लेकर आ गए। बदमाशों ने आते ही बस पर फायरिंग शुरू कर दी। रामसिंह के पीठ पर गोली लगी। जिसे पुलिस वाहन में ही पीबीएम ले जाया गया।

घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंड अप कर लिया है। वहीं अन्य कई तलाश जारी है। बीकानेर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page