hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। जलदाय विभाग से शहर में गंदे पानी से लेकर पानी नहीं आने की गंभीर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पानी की समस्या को लेकर आज बीकानेर के जलदाय विभाग सब डिवीजन 7 का महिलाओं ने घेराव किया और नारे लगाए।

 

 

हैलो बीकानेर को महिलाओं ने बताया की उनके क्षेत्र करमीसर में पिछले एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी उनके वार्ड 23 में नही आता।

 

इस समस्या को लेकर आज करमीसर की महिलाएं जलदाय विभाग पहुंची और यहां कनिष्ठ अभियंता बबिता सोनी को अपनी समस्या से अवगत करवाया।

अधिकारियों को महिलाओं ने बताया जल्द ही करमीसर में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो जिला कलेक्टर के सामने पेश होगी।

 

जलदाय विभाग के घेराव के दौरान सरोज, मैना, अमीना बानो, समीम, बंशी, राजिया, मदीना, सुनैना, बबलू, रोशनी, नूरजहां, जमीला व रोशनी सहित करमीसर वार्ड 23 के कई महिलाएं उपस्थित थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page