महावीर रांका के कार्यालय पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सेवा कार्यों को देख हुईं अभिभूत

0
hellobikaner.com







सेवा कार्यों को देख हुई अभिभूत, कहा- सेवा व विकास कार्य ही रांका की पहचान

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा के दौरान आज भी बीकानेर में रही। राजे आज भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में अभिनन्दन किया गया।

 

 

पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से कोरोनाकाल से लेकर अब तक किए गए सेवा कार्यों से पूर्व सीएम राजे को अवगत कराया। रमेश भाटी ने बताया कि हेलमेट वितरण, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत भोजन पैकेट वितरित साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 दिनों में 62 हजार तिरंगे वितरण कार्यों की पूर्व सीएम राजे ने सराहना की तथा सेवा कार्यों को देखकर अभिभूत हुईं।

 

इस दौरान गणेश बोथरा, जय सामसुखा, गौतम सेठिया, अमित डागा व हनुमानमल रांका, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, सुनीता रांका, चंचल चौरडिय़ा, कंचन पारख, सोनू रांका, दिव्या रांका ने राजे का चुनरी ओढ़ा कर अभिनन्दन किया। वसुंधरा राजे ने महावीर रांका की पौत्री तनिष्का को भी शुभाशीष प्रदान किया।

 

इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद दुष्यन्त सिंह, पूर्व मंत्री यूनस खान व राजपाल सिंह शेखावत का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, प्रणव भोजक, तेजाराम राव, मोहम्मद ताहिर, आनन्द सोनी, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा, पंकज गहलोत व घनश्याम रामावत एवं पारिवारिक सदस्यों ने वसुंधरा राजे का अभिनन्दन किया।

 

वसुंधरा राजे पहुंची पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी के निवास पर, कहा- ये परिवार हमारा ही परिवार रहेगा, वीडियो