चूरू.नई सड़क पर अमन प्लाज़ा में पिंग पोंग का की प्रथम एकेडमी का शुभारंभ करते पूर्व प्राचार्य ताज मोहम्मद खान

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी, hellobikaner.com  नई सड़क मुमताज़ हॉस्पिटल के सामने अमन प्लाज़ा में पूर्व प्राचार्य ताज मोहम्मद खान ने टेबल टेनिस कोचिंग के लिए एक मात्र एकेडमी पिंग पोंग का की प्रथम एकेडमी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

 

 

पूर्व प्राचार्य ताज मोहम्मद खान ने कहा कि खेलों में भाग लेने से शरीर का स्वास्थ्य सही रहता है। यह एकेडमी अपने शहर में होना बहुत बड़ी बात है। ऐसी एकेडमी होने से यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर देश व विदेशों में अपना नाम रोशन करेंगा। टेबल टेनिस में रूचि रखने वाले नोनिहालों के सपने साकार होंगे।

 

 

 इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच रमेश पूनिया, खेल प्रेमी मनीष क्याल, पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान, पूर्व डीएसओ लियाकत अली खान, पवन बड़थ्वाल व राजेश वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page