चूरू.विधायक निवास पर चयनित खिलाड़ियों को ट्रेक शूट वितरित करते अतिथि

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी  जिला एथेलेटिक्स संघ चूरू के तत्वावधान में आयोजित इंटर डिस्टिक एथेलिटिक्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो कि 27 व 28 नवंबर को रखी गई थी। जिसमें चयनित 13 एथेलीट खिलाड़ियों को विधायक निवास पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के सौजन्य से एथेलिटिक्स संघ के चौयरमैन  वासुदेव चावला द्वारा ट्रैक सूट वितरण किया गया।

 

 

 

इस कार्यक्रम में एथेलिटिक्स संघ के चौयरमैन वासुदेव चावला ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एथेलेटिक्स एसोशिएशन भारत सरकार द्वारा  खिलाड़ियों को निशुल्क सुविधा दी गई है। चावला ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपनी पहचान देश व आंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।

 

 

कार्यक्रम में प्रधान दीपचंद राहड़, जिला एथलेटिक संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा,कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष विनोद गढ़वाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, जिला महामंत्री हेमसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, सुशील लाटा, जिला मंत्री ,पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष लखेन्द्र सिंह दांदू, अशोक जोशी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष योगेश तिवारी, सुरेश स्वामी, विष्णु स्वामी व आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष नरसिंह गौड़ ने बताया कि चयनित खिलाड़ी इंटर डिस्टिक जूनियर नेशनल प्रतियोगिता जो कि 12 से 14 जनवरी को पटना बिहार में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page