hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com संभाग के श्रीगंगानगर जिले में गत दो दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश से जिले में बाढ़ जैसे हालत पैदा कर दिए है। सामान्य से ज्यादा बारिश के कारण आम जन -जीवन प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते जिला कलक्टर जिला कलक्टर रूक्मणि रियार सिहाग ने आगामी आदेशों तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर हालात बेकाबू होते नज़र आ रहे है इस कारण सेना ने यहाँ मोर्चा संभाल लिया है। श्रीगंगानगर क्षेत्र के अधिकांश इलाके पानी से पूरी तरह से पानी से लबालब हो गए हैं। बीते 24 घण्टों में श्रीगंगानगर में 224 मिमी की बरसात दर्ज की गई है।

 

भारी बारिश के चलते पानी घरों में प्रवेश कर चूका है। लोग घरों से निकल कर सुरक्षित जगहों के लिए निकल रहे है। रायसिंहनगर क्षेत्र में सुबह छह बजे शुरू हुई भारी से आम जन का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पांच घंटों से लगातार हो रही बारिश से शहर और गांवों की गलियां नालों के रूप में तब्दील हो गई।

 

खेत पानी से लबालब हो गए। उधर, बरसात की अधिकता के चलते किसानों ने नहरों के मोघे बंद किए जा रहे है। जिससे नहरों में पानी की मात्रा बढ़ने से नहरें ओवरफ्लो होकर टूटने के कगार पर पहुंच गई है। जिसको लेकर सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को मौके बंद कर नहीं करने की हिदायत दी जा रही है।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page