hellobikaner.com
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, बीकानेर, hellobikaner.com अवैध हथियारों की पुलिस द्वारा की जा रही धड़पकड़ के बावजूद भी बदमाश आए दिन फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे जाते है।
बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में देररात फायरिंग की घटना की खबर सामने आई है। इस थाने के सर्वोदय बस्ती में फायरिंग की घटना हुई है।
पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी सीतराम के घर पर फायरिंग हुई है। लगभग तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों युवक मुह पर कपड़ा लेपटे आए फायरिंग की। पुलिस पता लगा रही है कि ये कौन थे और इस फायरिंग के पीछे क्या कारण रहें।