करंट लगने से नाबालिग की हुई मौत, घर में छाया मातम

0
hellobikaner.com







हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,        चूरू। बीकानेर संभाग के चूरू जिले के भालेरी थाने क्षेत्र के मेहरी गांव में नाबालिग बच्चे की घर में करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार मेहरी गाँव के एक घर में बच्चा खेल रहा था खेलते खेलते नाबालिग बच्चा घर में लगे कुएं की मशीन के पास चला गया। बच्चे को कुएं में लगी बोरिंग मशीन के तार से करंट लग गया और बच्चा वही गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे।

 

 

बच्चे को तुरंत राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर आया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम सोयब बताया जा रहा है। सोयब की उम्र 13 साल बताई जा रही है। सोयब के पिता का नाम मो. सतार है जो विदेश में मजदूरी करते हैं।