शादी में जा रहे व्यक्ति को टे्रलर ने मारी टक्कर, मौत

0
hellobikaner.com







हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, पोलिटिक्स, www.hellobikaner.com      राजस्थान।   बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में देर रात एक्सीडेंट मे एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने भतीजे की शादी समारोह कार्यक्रम से लौट रहा था। पराना के पास टे्रलर ने टक्कर मार दी।

 

 

 

 

 

गाड़ी का टायर इसके पैरों पर चढ़ गया उसे एंबुलेंस की मदद से कोटा हॉस्पिटल लाया गाया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजानों को शौंप दिया। मृतक रमेश बंजारा (36) नया गांव आरोली (बिजौलिया) का रहने वाला था।

 

 

 

 

 

रिश्तेदार राधेश्याम ने बताया कि रमेश अपने बड़े भाई के बेटे की शादी में बेवडिय़ा गांव आया था। रात को अकेला ही गाड़ी पर वापस गांव लौट रहा था। पराना गांव मेें कट के यहां टे्रलर ने टक्कर मार दी। उसके पैर व हाथ में गंभीर चेाट आ लगी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई उसके दो छोटी लड़किया है।

 

 

 

 

डाबी थाना क्षेत्र हेड कांस्टेबल दामोदर प्रसाद ने बताया कि रमेश शादी में शिरकत करके वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में टे्रलर ने टक्कर मार दी। उसकी सांस चल रही थी। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

्र