hellobikaner.com

Share

चूरू hellobikaner.com बीकानेर संभाग के चूरू जिले में एक महिला जो की लिव इन में रहती थी उसने अपने पति सहित पांच जनों को खाने जहर देने का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार मामला चूरू के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की महिला ने संपति हडपने के लिए ऐसा किया था। पुलिस में चाँद रतन ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की उसका पति शादियों में घोड़ी, डीजे आदि किराये पर देने का कम करता है।

 

महिला ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया की उसके पति ने बिसाऊ रोअध पर के नोहरा किराये पर ले रहा है। वो कुछ दिन पहले वहां गई तो वहां सुमन नाम की एक महिला बिना मेरे पति की इजाजत के वहां रहने लगी थी। जो की बार बार मेरे पति को सम्पति हडपने की धमकी भी देती थी और कहती थी की तुम्हे मरकर साड़ी सम्पति हड़प लूंगी।

घटना वाले दिन सुमन, करण, प्रेम, अर्जुन और पंडित नाम के लोगों ने पहले ही खाना खा लिया था उसके बाद बाबूलाल, मनोज और अन्य मजदूरों ने बाद में खाना खिलाया जिसमें जहर मिला हुआ था। जहरीला खाना खाने से बाबूलाल और मनोज की तबीयत ख़राब हो गई। जिससे बाबूलाल का मौत हो गई और मनोज को जयपुर भर्ती करवाया गया है।

 

पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर सुमन, अर्जुन, पंडित, प्रेम, करण व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला सुमन से पूछताछ कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page