hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य, hellobikaner.com  कुरुक्षेत्रअम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी  श्रीकांत जाधव  द्वारा हरियाणा के अनेक ज़िलों में जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र आदि उपलब्ध कराने के आशय से रोटी बैंक खोले गए हैं।

 

 

ये रोटी बैंक पुलिस कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे हैं और इसमें जनता के लोगों का बहुमूल्य योगदान रहता है। कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में भी रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र 16 मई 2018 से चल रही है जिसका नेतृत्व पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रधान सेवक के रूप में कर रहे हैं।

 

 

आज प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, उप प्रधान भारतेन्दु हरीश, महासचिव कर्म चंद, सह कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण धीमान, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह और रसोईया सीता ने कुरुक्षेत्र के ईंट भट्टे पर काम करने वाले जरूरतमंद बच्चों को दूसरी बार जर्सियां वितिरत की। वर्ष 2023 में दूसरी बार रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा 60 जरूरतमंद बच्चों जर्सियां और 8 वृद्धों को कम्बल वितरित किए।

 

 

प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्रीकांत जाधव  के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में हरियाणा में वर्ष 2017 से रोटी बैंक चलाए गए थे जिनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को भोजन वस्त्र देने के साथ उनके मानसिक और बौद्धिक विकास में योगदान देना था और उन्हें स्वच्छता के महत्व बारे जागरूक करना है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page