चूरू, अस्पताल में डॉक्टर सुशीला जोशी का अभिनंदन करते हुए

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी  डॉक्टर सुशीला जोशी के सममान समारोह कार्यक्रम गढ़ अस्पताल में अशोक धौलपुरिया के नेतृत्व में किया गया। देवेंद्र शर्मा द्वारा सुशील जोशी जी को साफा पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

 

 

इस दौरान डॉ. जोशी के निजी जीवन एवं सेवा काल के बारे में विस्तार से बताया गया कि सुशीला जी जैसे सादे विचारों वाले एवं 24 घंटे मरीजों को उपलब्ध रहने वाले चिकित्सक आज के समय में बहुत कम बचे हैं। कार्यक्रम का संचालन अमजद खान द्वारा किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मातृ शिशु अस्पताल गढ़ परिसर के समस्त स्टाफ द्वारा डॉ. जोशी को उपहार देकर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।

 

 

सुशीला जोशी जी इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुईं और उन्होंने भी अपने सेवा काल के खट्टे मीठे अनुभवों को स्टाफ के साथ साझा किया। कार्यक्रम के दौरान प्रहलाद, ओमप्रकाश प्रजापत, राजबीर, सिलोचना, मुकेश, जमुना, इलायची, लक्ष्मी देवी, बेबी दर्जी, सुमित्रा प्रजापत, पुष्पा दर्जी, उषा सोनी मौजूद थी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page