किरायेदार गए अपने गांव पीछे से मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, मामला दर्ज

0
hellobikaner.com







हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,       बीकानेर। गंगाशहर के मुख्य बाजार स्थित मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल के पास स्थ्ति एक मकान में चोरों ने सेंधमारी की है।

 

 

 

वर्तमान में इस मकान में किरायेदार रह रहे हैं। पिछले दो तीन दिनों से किरायेदार अपने गांव गए हुए थे। पीछे से चोंरो ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पंहुची और जांच पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से कुछ नकदी, सोने के आइटम चोरी कियें हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

किरायेदार गए अपने गांव पीछे से मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, मामला दर्ज