अकेली रहने वाली महिला का घर में मिला शव, फैली सनसनी

0
hellobikaner.com










हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क hellobikaner.com बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके के समेजा थाना क्षेत्र के गांव 39 पीएस में शुक्रवार को बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

 

महिला घर में अकेली रहती थी। पिछले दो दिन से वह नजर नहीं आ रही थी। शुक्रवार को गांव के किसी व्यक्ति के उसके घर जाने पर उसका शव पड़ा मिला। इस पर उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को मौके पर एकत्र किया।

 

 

महिला निहाल कौर करीब 70 साल की थी तथा गांव 39 पीएस में अकेली रहती थी। सामान्यत: वह घर के बाहर काम काज में जुटी में नजर आती थी लेकिन पिछले दो दिन से वह दिखाई नहीं दी। इस पर आसपास रहने वाले ग्रामीण उसके घर में पहुंचे। वहां शव पड़ा नजर आने पर ग्रामीण ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची समेजा पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई।

 

 

मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। थाने में दी रिपोर्ट में इन लोगों ने कहा कि किसी व्यक्ति ने महिला के आभूषण चुरा कर हत्या की है। एसएचओ महावीर स्वामी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया गया है।