hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल यानि रविवार को सुबह बीकानेर पहुंचेगी। हालाँकि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के फिर से भाजपा में शामिल होने की चर्चायें हो रही है। देवी सिंह भाटी कल भाजपा में शामिल होंगे या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा।

 

लेकिन राजनितिक जानकारों का मानना है की कल भाटी अपने कार्यकर्ताओं के साथ देशनोक व बीकानेर में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राजे का यह कार्यक्रम लगभग एक महीने पहले तय हो चूका था। बताया जा रहा है की इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी देवीसिंह भाटी के पास ही रही है।

 

इस कार्यक्रम के लिए राजपाल सिंह, युनुस खान और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे की इस यात्रा के लिए देवी सिंह भाटी से पहले ही मीटिंग कर चुके है। जिससे लग रहा था की भाटी का भाजपा में वापिस शामिल होना तय है। महावीर रांका

 

इस कार्यक्रम को लेकर टेक्स्ट मैसेजिंग कर निमंत्रण भेजे गए है। हालाँकि पूर्व मुख्यमंत्री राजे के इस कार्यक्रम की मिनट टू मिनट की जानकारी नहीं है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजे का जूनागढ़ पर अभिनंदन होगा फिर वो जूनागढ़ में देव दर्शन करेगी, राजे का रात्रि विश्राम बीकानेर में होगा।  इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन के पास फ़िलहाल कोई अधिक जानकारी नहीं है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page