Share
हैलो बीकानेर। मंगलवार को जोशीवाड़ा में टेर मंडल पूनरासर सेवा समिति के कार्यालय का उद्घाटन नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व पार्षद प्रेमरतन जोशी ने किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर आचार्य ने बताया कि टेर मंडल करीब 40 वर्षों से पूनरासर में पदयात्रियों को सेवा देता आया है। टेर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट गिरधर जोशी ने बताया कि इस बार 27, 28 व 29 अगस्त तीन दिन लगातार भोजन व्यवस्था पूनरासर में प्रदान की जाएगी।
मंगलवार को न्यास अध्यक्ष रांका ने पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजकुमार जोशी, एडवोकेट हीरालाल जोशी, भूरसिंह जोशी, अशोक थानवी, अखिल ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद व्यास, कमल श्रीमाली, रितेश जोशी , गिरिराज पुरोहित, घनु कल्ला, विष्णु जोशी, मनु मारू, धुरेन्द्र, मास्टर साहब, गिरधर जोशी तथा प्रणव भोजक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page