Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,              बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल में आज फिर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार जे वार्ड के रेजिडेंट को किसी ने मारपीट की कोशिस की, घमकी दी और गलियां निकली।

 

 

 

इस बात को लेकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने मिडिया को बताया की घटना को लेकर सभी रेजिडेंट डॉक्टर में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर डॉक्टरों ने रोष प्रकट करते हुए अपने-अपने वार्डो से बाहर निकल गए। अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया की सुपरिडेंट को ज्ञापन दिया है। अगर जल्द ही मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो रेजिडेंट मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे। जरूरत पड़ी तो हम कार्य का भी बहिष्कार करेंगे।

 

इस सम्बंध में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि छोटी सी बात को लेकर डॉक्टरों और परिजनों के बीच तु-तु में-में हो गई थी। इस पर परिजनों की और से एक व्यक्ति ने डॉक्टरों से माफी मांग ली है लेकिन फिर भी बेवजह बात को तूल दिया जा रहा है। व्यास ने कहा कि परिजनों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी धैर्य रखना चाहिए क्योंकि यहां आने वाले हर सख्स परेशानी के चलते ही यहां आता है।

 

https://hellobikaner.com/program-organized-under-anemia-free-campaign-in-ms-college-of-bikaner/

About The Author

Share

You cannot copy content of this page