Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com राजगढ़ मोहता महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने युवा दिवस विवेकानंद जयंती मनाई गई इस अवसर पर विकसित युवा विकसित भारत विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता प्राचार्य पी.एस राठौड़ ने की ओर संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अध्यात्मिक गुरु विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए भारत युवाओं का देश है।

 

 

 

हमें समाज और आज राष्ट्र के उत्थान के लिए सतत प्रयास करने चाहिए और इसके लिए युवाओं को शिक्षित प्रशिक्षित, अनुशासित होकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने का सतत् प्रयास करना चाहिए। विभाग अध्यक्ष जी.एस. शेखावत ने विवेकानंद की जीवनी प्रकाश डालते भी बताया कि नरेंद्रनाथ दत्त नाम शेखावाटी अंचल के खेतड़ी की राजा अजीत सिंह ने विवेकानंद नाम दिया नाम दिया और उन्होंने शिकांगो में हुए विश्व धर्म शिखर सम्मेलन में जाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की, हमारे लिए गौरव का विषय है।

 

 

 

डॉ दिनेश बासोतिया विवेकानंद द्वारा स्थापित संस्था और उनकी पुस्तकों कर्म योग, ध्यान योग विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्र नेता दीपक पुनिया ने भी विवेकानंद जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. राजपाल गोस्वामी के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता छत्र- छात्रोंओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोहता महाविद्यालय के डॉ राजवीर सिंह सिंह प्रो.सुनील,  प्रो.विजय कुमार, प्रो.सतपाल डूडी, सवीता जांगीड़, प्रो.लीला महर्षि,  प्रो.सनंजू शर्मा आदि उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page