हादसा : सड़क किनारे तीन बार पलटी बस, मच गई चीख पुकार, 50 यात्री घायल

0
hellobikaner.com







हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com बीकानेर संभाग के चूरू जिले के लाडनूं तहसील के गांव निम्बीजोधा  के पास नागौर- सालासर एनएच 58 पर स्लीपर बस पलट गई। जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। बस यूपी के सहारनपुर से जोधपुर जा रही थी।

 

 

इस हादसे में बस में सवार 50 लोग चोटिल हो गए। जिनमें से करीब एक दर्जन गंभीर घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद नेशनल हाईवे की टीम व लाडनूं पुलिस बचाव कार्य में जुट गई।

 

हादसा : सड़क किनारे तीन बार पलटी बस, मच गई चीख पुकार, 50 यात्री घायल

अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार बस तेज गति से चल रही थी फिर चलती बस में ड्राइवर बदल रहे थे। ड्राइवर चेंज होते समय बस अनियंत्रित होकर एक के बाद एक करते हुए तीन बार पलटी खाई।  यात्रियों का आरोप है की बस ड्राइवर व कंडेक्टर शराब पी रखी थी।

 

 

इस दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई घायलों को सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है की अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। गनीमत रही हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।