HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

महंगाई का बड़ा झटका! ईंधन-बिजली की कीमतों ने बढ़ाई थोक महंगाई, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
15 hours ago
महंगाई का बड़ा झटका! ईंधन-बिजली की कीमतों ने बढ़ाई थोक महंगाई, पढ़ें न्यूज़

ईंधन और बिजली के महंगा होने से थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति नयी श्रृंखला (आधार वर्ष 2022-22) के अनुसार अक्टूबर में बढ़ कर 12.29 प्रतिशत रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ' थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर अक्टूबर 2026 में बढ़कर 12.29 प्रतिशत हो गई, जबकि सितंबर 2026 में यह 11.39 प्रतिशत थी। यह दर्शाता है कि थोक स्तर पर कीमतों का दबाव और बढ़ा है।"

 

 


पिछले साल अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 1.18 प्रतिशत नीचे थी। उसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है और इस वर्ष फरवरी में पश्चिम एशिया की लड़ाई के बाद से इसमें और तेजी आयी है। अक्टूबर 2026 के लिए जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक सितंबर के 112.5 से बढ़कर अक्टूबर में 113.3 पर पहुंच गया। थोक महंगाई में इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज वृद्धि रही। इसके अलावा, प्राथमिक वस्तुओं और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में भी दबाव बना रहा। ईंधन एवं बिजली की महंगाई दर सितंबर के 25.85 प्रतिशत से काफी बढ़कर अक्टूबर में 32.84 प्रतिशत हो गई। वहीं, प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 8.67 प्रतिशत से बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई।इसके विपरीत, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई दर में मामूली नरमी आई और यह सितंबर के 9.76 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 9.54 प्रतिशत रह गई।

 

 

 


विनिर्मित उत्पादों के क्षेत्र में महंगाई दर अपेक्षाकृत स्थिर रही। सितंबर 2026 के 9.76 प्रतिशत के मुकाबले अक्टूबर 2026 में यह मामूली घटकर 9.54 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि, विनिर्माण क्षेत्र के कई उप-क्षेत्रों में कीमतों का दबाव अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। रसायन एवं रासायनिक उत्पाद की थोक महंगाई दर सितंबर के 16.74 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 17.53 प्रतिशत , वस्त्र 13.85 प्रतिशत से घटकर 13.67 प्रतिशत , रबर एवं प्लास्टिक उत्पाद 13.47 प्रतिशत से बढ़कर 13.90 प्रतिशत और मूल धातुएं 16.96 प्रतिशत, 17.21 प्रतिशत पर पहुंच गयी। विनिर्मित खाद्य उत्पाद वर्ग की थोक मुद्रास्फीति सितंबर के 9.44 प्रतिशत से घटकर 9.24 प्रतिशत रही। थोक मूल्य सूचकांक की कुल वस्तुओं के समूह में खाद्य सूचकांक का भारांक करीब 25 प्रतिशत है।

 

 

अक्टूबर 2026 में खाद्य (विनिर्मित और प्राथमिक) सूचकांक आधारित महंगाई दर 8.58 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि सितंबर 2026 में यह 8.66 प्रतिशत थी। इससे संकेत मिलता है कि खाद्य वस्तुओं से संबंधित थोक महंगाई के दबाव में मामूली कमी आई है। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2026 में खुदरा खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो सितंबर में 7.74 प्रतिशत थी। पीएचडी वाणिज्य उद्योग मंडल के महासचिव एवं सीईओ डॉ रंजीत मेहता ने कहा, ' इससे संकेत मिलता है कि थोक महंगाई की समग्र दर में मौजूदा तेजी मुख्य रूप से ऊर्जा से संबंधित कीमतों में वृद्धि के कारण है, न कि विनिर्माण क्षेत्र के सभी हिस्सों में एकसमान महंगाई बढ़ने के कारण।"

 


उन्होंने कहा , ' इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि बढ़ती लागत का दबाव आगे चलकर अन्य उत्पादकों और उपभोक्ता कीमतों तक किस हद तक पहुंचता है। निकट भविष्य में महंगाई की दिशा का आकलन करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कारक होगा। इसलिए आने वाले समय में ऊर्जा की कीमतों, कमोडिटी बाजार और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत पर लगातार नजर रखना बेहद जरूरी होगा।'

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: