HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़ • महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट! खाने-पीने की चीजों के दामों में भारी उछाल • कोलायत मेले के लिए रेलवे की सौगात, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान • हो जाएं सावधान! बीकानेर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पढ़ें पूरी न्यूज • आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन • राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़ • महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट! खाने-पीने की चीजों के दामों में भारी उछाल • कोलायत मेले के लिए रेलवे की सौगात, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान • हो जाएं सावधान! बीकानेर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पढ़ें पूरी न्यूज • आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन

बीकानेर शहर में इस दिन से नियमित होगी जलापूर्ति, पढ़ें पूरी न्यूज़

mayank Rajnish
nims

नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

5 months ago
बीकानेर शहर में इस दिन से नियमित होगी जलापूर्ति, पढ़ें पूरी न्यूज़

बीकानेर। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

 

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर जल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त बीकानेर खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वृत्त राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ क्षेत्रीय प्रयोगशाला डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, सहायक अभियंता योगेंद्र सहायक एवं चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

विभाग ने बताया कि अब 21 मई 2026 से बीकानेर शहरवासियों को नियमित रूप से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जल की गुणवत्ता जांच में डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई है तथा पानी पूर्णतः गुणवत्तायुक्त एवं पेय उपयोग के लिए उपयुक्त है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहरबंदी के दौरान बीकानेरवासियों द्वारा बनाए गए धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: