HelloBikaner
BREAKING NEWS
• एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़

rajasthan news: सट्टे के आरोपी और परिजनों के 97 लाख रुपये के बैंक खाते फ्रीज

2 months ago
सट्टे के आरोपी और परिजनों के 97 लाख रुपये के बैंक खाते फ्रीज

rajasthan news

हैलो बीकानेर।  राजस्थान में बारां जिले के मोठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सट्टे के सक्रिय आरोपी रईस उर्फ रहीस उर्फ अब्दुल रईस अंसारी (56) एवं उसके परिजनों के बैंक खातों में जमा 96 लाख 97 हजार 245 रुपये की राशि फ्रीज कर दी है।

 

 


पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने शनिवार कों यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। श्री अंदाशु ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि रईस अंसारी वर्ष 2002 से लगातार सट्टे की खाईवाली कर रहा है। उसके विरुद्ध थाना मोठपुर में 11 मामले दर्ज हैं और सभी मामलों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

 


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी एवं उसके परिवार के पास आय का कोई वैध और स्थायी स्रोत नहीं होने के बावजूद उन्होंने बड़ी मात्रा में बैंक जमा राशि और संपत्तियां अर्जित की हैं। जांच में आरोपी, उसकी पत्नी सलमा और पुत्र शाहिद अहमद के नाम विभिन्न बैंकों में कई सावधि जमा एवं बचत खाते मिले, जिनमें संदिग्ध लेन-देन पाए गए। इन्हीं खातों में से 97 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: