HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

नहरबंदी को लेकर जिला कलेक्टर ने कही यह बात...

जिला कलेक्टर ने की पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा

3 months ago
नहरबंदी को लेकर जिला कलेक्टर ने कही यह बात...

बीकानेर। जिला कलेक्टर  निशान्त जैन ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जलदाय, विद्युत और आईजीएनपी के आधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने नहरबंदी के बाद बीकानेर में सुचारू पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि पेयजल वितरण की स्थितियां सामान्य होने तक के अगले दो-तीन दिन दोनों विभाग पूर्ण गंभीरता से काम करें।

 

उन्होंने टैंकरों से जलापूर्ति की स्थिति जानी और कहा कि टैंकर से जलापूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो। जलदाय और जल संसाधन विभाग को आपसी समन्वय रखने के साथ बीछवाल और शोभासर जलाशय तक पानी पहुंचने की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर नहरबंदी के बाद भी विभागीय अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैद रहना होगा। निचले स्तर तक की मशीनरी को एक्टिव करने और अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल वितरण से जुड़ी प्रत्येक समस्या का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। नियंत्रण कक्ष को भी एक्टिव रखने और इस पर प्राप्त समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। 

 

जिला कलेक्टर ने बीकेएसल और विद्युत निगम के अधिकारियों को भी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती को गंभीरता से लिया और इसमें सुधार के लिए निर्देशित किया। ग्रामीण क्षेत्र मेंअंधड़ और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त होने वाल ट्रांसफार्मर और पोल तथा अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर जलने के मामलों में त्वरित कार्यवाही के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग के अधिकारी पूर्ण सतर्क रहें। 

इस जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया,  राजेश पूनिया, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, बीकेएसएल के  सुरेंद्र चौधरी सहित जल संसाधन विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: