HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • मनुस्मृति की प्रासंगिकता पर बीकानेर में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • मनुस्मृति की प्रासंगिकता पर बीकानेर में राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर के इस थाने में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

1 year ago
बीकानेर के इस थाने में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  भारत के चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन टीम के खिलाफ बीकानेर में एफआईआर दर्ज की गई है। बीकानेर के बीछवाल थाने में एक युवक ने धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता प्रतीक राज माथुर जोधपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जोड़ा गया था, लेकिन सभी व्यवस्थाएं कराने के बाद उन्हें बिना पेमेंट्स के हटा दिया गया।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली एफआईआर दर्ज की गई है। भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन्स, प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।यह मामला उनकी आने वाली फिल्म “लव एंड वॉर” की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि एफआईआर में संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी और प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली व अरविंद गिल के नाम शामिल हैं। आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और संगठित षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराध किए गए।
यह शिकायत राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई है। माथुर का कहना है कि फिल्म प्रोडक्शन में नियुक्ति और सुरक्षा इंतजाम को लेकर उन्हें धोखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी दी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #संजय लीला भंसाली
Share: