HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

अब रिश्तों की डोर भी जोड़ेगा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान

देवउठनी एकादशी को होगा माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह, 1 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

7 hours ago
अब रिश्तों की डोर भी जोड़ेगा माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान

हैलो बीकानेर न्यूज़,  बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान न केवल विवाह समारोह का आयोजन करता है बल्कि समाजोत्थान से जुड़े हर पहलू को भी छूता है। ऐसा ही नवाचार संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी द्वारा किया गया है जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों के आवेदन लिए जाएंगे और संस्थान की टीम द्वारा दोनों पक्षों के माता-पिता को अवगत करवाया जाएगा। इतना ही नहीं उन परिवारों को संस्थान से जोड़ कर सामूहिक विवाह समारोह में आवेदन हेतु प्रेरित किया जाएगा। शादी-समारोह में फिजुलखर्च व दिखावा न करके शिक्षा, रोजगार सहित समाज सेवा के अन्य प्रकल्पों से जुडऩे की प्रेरणा दी जाएगी। अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इससे समाज के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और समृद्ध समाज की ओर कदम बढ़ेगा। समाज एकजुट और संगठित रहे इसी उद्देश्य से एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है जिसे एक डिजिटल डायरेक्टरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

 

Image

 

 इस डिजिटल डायरेक्टरी में समाज के हर वर्ग जैसे कर्मचारी व्यापारी अन्य व्यवसायों से जुड़े व्यक्ति इस माध्यम से एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। इसी संदर्भ में माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा संचालित मोहल्ला इकाई बैठक अभियान के अंतर्गत मुरली मनोहर मंदिर, पवासर में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 18वें माली सैनी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को गति देना, संगठन को मोहल्ला स्तर तक सशक्त बनाना तथा समाज के अधिकाधिक लोगों को संस्थान से जोडऩा रहा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह 20 नवम्बर 2026 देवउठनी एकादशी को होने जा रहा है। इस बार आवेदन में उत्साह भी दिखाई दे रहा है ।

 

 

 

 बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर नारायण भाटी, श्याम भाटी, रघुनाथ सोलंकी, अशोक तंवर, अनूप गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, मुरली पंवार, राकेश गहलोत, रामचंद्र गहलोत, सत्यप्रकाश गहलोत, राजकुमार कच्छावा, ओमप्रकाश सांखला, कालूराम कच्छावा, सौरभ कच्छावा, पुरुषोत्तम गहलोत, कन्हैयालाल कच्छावा, ओमप्रकाश कच्छावा, रामजी परिहार, महेश तंवर, राजा तंवर, अभिषेक कच्छावा, प्रीतम कच्छावा, मनीष भाटी, शिव कच्छावा, द्वारकाप्रसाद सांखला, संदीप सांखला, आशीष कच्छावा, राम सांखला, राम सोलंकी, संजय कच्छावा, अनु कच्छावा, चंद्रप्रकाश गहलोत, नेमीचंद कच्छावा, रमेश कच्छावा, भागीरथ कच्छावा, मुकेश गहलोत, सरवन भाटी, पवन सांखला, अर्जुन कच्छावा, निर्मल भाटी, नारायण कच्छावा, भंवरलाल कच्छावा, भानीराम कच्छावा, मानक कच्छावा, सुनील कच्छावा, राहुल कच्छावा, महेंद्र कच्छावा, रोहित कच्छावा, अजय सांखला, विराट गहलोत, रमेश गहलोत, बाबूलाल कच्छावा, तरुण कच्छावा, देवेंद्र कच्छावा, मनोज कच्छावा, भुवनेश तंवर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: