HelloBikaner
BREAKING NEWS
• अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त • पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण • अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित • पेनल्टी शूटआउट में नवल क्लब ने उदय क्लब को 4-3 से हराया, करणी क्लब ने फ्रेंड्स क्लब को 3-1 से दी शिकस्त • पानी की कुंडी में मिला महिला का शव, इस थाना क्षेत्र की घटना, पढ़ें न्यूज़ • राजनीति अब गांवों की ओर, क्रॉस वोटिंग का मसला पहुंचा ऊपर तक • निर्मल शर्मा की दो कृतियों का लोकार्पण

बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़ें न्यूज़

2 months ago
पीबीएम अस्पताल में फिर हुई  प्रसूता की मौत, एक की हालत गंभीर, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ बी. सी. घीया ने मीडिया रिपोर्ट में बताया की 5 अगस्त को एक प्रसूता जो चुरू मेडिकल कॉलेज से बीकानेर रेफर होकर आई थी वो काफी गंभीर स्थिति में आई थी। बीकानेर के डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया लेकिन उसको बचा नहीं पाये। जानकारी के अनुसार जिस प्रसूता की मौत हो गई उसका नाम संतोष बताया जा रहा है।   

Image

डॉ बी. सी. घीया ने बताया की दूसरी प्रसूता इमरती है जोकि जिंदा है और वो वेंटिलेटर पर है, प्रसूता की स्थिति थोड़ी सी नजूक है लेकिन हमारे डॉक्टर पूरा प्रयास कर रहे है की इमरती जल्द से जल्द ठीक हो जाए।  प्रसूता इमरती जिला अस्पताल नोखा से रेफर होकर बीकानेर पीबीएम आई है। बताया जा रहा है की इमरती मूल रूप से नागौर की रहने वाली है।

आपको बता दें पिछले दिनों बीकानेर पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत को लेकर काफी हँगामा हुआ था जिसके बाद राजस्थान के चिकित्सा मंत्री भी बीकानेर आए थे और उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। वैसे भी पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठ रहे है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: