HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़ • महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट! खाने-पीने की चीजों के दामों में भारी उछाल • कोलायत मेले के लिए रेलवे की सौगात, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान • हो जाएं सावधान! बीकानेर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पढ़ें पूरी न्यूज • आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन • राजस्थान में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, पढ़ें पूरी न्यूज़ • महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट! खाने-पीने की चीजों के दामों में भारी उछाल • कोलायत मेले के लिए रेलवे की सौगात, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान • हो जाएं सावधान! बीकानेर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पढ़ें पूरी न्यूज • आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन

ममता बनर्जी: बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते

mayank Rajnish
nims

ईद के मौके पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम

Kolkata
7 months ago
बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते

ममता बनर्जी

हैलो बीकानेर (एजेंसी)।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ईद के मौके पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया और केंद्र की भाजपा सरकार तथा चुनाव आयोग पर तीखा निशाना साधा।

वार्षिक ईद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जाने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से कई नाम हटाए गए हैं, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों की गरिमा सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम बंगाल के हर व्यक्ति के साथ हैं और उनके अधिकारों को छीने नहीं जाने देंगे।"


मुख्यमंत्री ने केंद्र के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "जो बंगाल को निशाना बनाएंगे, उनका अंजाम अच्छा नहीं होगा।" साथ ही उन्होंने "बीजेपी हटाओ, देश बचाओ" का नारा भी दोहराया।

यह बयान उस समय आया है जब राज्य में अंतिम एसआईआर सूची को लेकर विवाद जारी है, जिसमें लाखों नाम हटाए जाने और कई नामों के जांच के दायरे में होने की खबरें हैं। तृणमूल कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही दिल्ली जाकर आयोग के सामने अपनी बात रख चुकी हैं और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगी। कार्यक्रम के दौरान बारिश को उन्होंने "ईश्वरीय आशीर्वाद" बताया और कहा कि यह उनके संघर्ष के समर्थन का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने सभी धर्मों के बीच एकता और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

इस मौके पर मौजूद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव अभिषेक बनर्जी ने भी लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन बंगाल की सांप्रदायिक एकता कायम रहेगी। कार्यक्रम के बाद दोनों नेताओं ने शहर की एक मस्जिद में जाकर ईद की नमाज से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #kolkata news #bangal news #mamta benarji
Share: