HelloBikaner
BREAKING NEWS
• एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़

बॉलीवुड: भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिलाओं में शामिल हुईं यह अभिनेत्री

1 month ago
भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिलाओं में शामिल हुईं यह अभिनेत्री

बॉलीवुड

हैलो बीकानेर न्यूज़। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वह भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार , 5.19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ कियारा ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और रश्मिका मंदाना जैसी अभिनेत्रियों के साथ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है।

Image

कियारा की यह उपलब्धि बॉक्स ऑफिस पर उनकी लगातार सफलता के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, मेकअप, ज्वेलरी, घड़ियां, फ्रेगरेंस, स्मार्टफोन, हैंडबैग, हेयरकेयर, खाद्य एवं पेय पदार्थ, एफएमसीजी, ई-कॉमर्स और पर्सनल केयर जैसे अनेक क्षेत्रों के प्रमुख ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Image

अपने अभिनय, विश्वसनीय छवि और सोच-समझकर चुने गए ब्रांड एंडोर्समेंट्स के जरिए कियारा ने एक मजबूत और प्रेरणादायक ब्रांड पहचान बनाई है। उनकी देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद बना दिया है।

कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म में वह 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है और इसका ट्रेलर दो दिन बाद जारी किया जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #बॉलीवुड
Share: