HelloBikaner
BREAKING NEWS
• Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर

इस सप्ताह की सुर्खियां: बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

हरीश बी शर्मा

3 months ago
बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

इस सप्ताह की सुर्खियां

हैलो बीकानेर। बीकानेर में बीसवीं सदी की सबसे बड़ी समस्या सूरसागर को माना गया। उन दिनों जयपुर के लिए वीडियो कोच शुरू हुई थी। जयपुर से बीकानेर आने वाले अधिकारी कहा करते थे, ‘हमारी तो नींद ही सूरसागर की सड़ांध से खुलती है, पता चल जाता है कि बीकानेर आ गया है।’

जैसे-तैसे करोड़ों रुपये फूंक-फांककर कम से कम सूरसागर से सड़ांध तो हटवाई गई, लेकिन कोटगेट और सांखला फाटक के बंद होने से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान का मसला इक्कीसवीं सदी के बीकानेर का सबसे बड़ा नासूर है, जिस तरह से बीकानेर में रहने वाले आधे लोगों को नहीं पता कि जूनागढ़ के अंदर कहां-कहां, क्या-क्या है, आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते कि इन रेल-फाटकों की समस्या का समाधान आखिर किस युक्ति से शासन-प्रशासन करना चाहता है।

कोई पारदर्शिता नहीं। पारदर्शिता है तो सवाल नहीं और सवाल है तो ऐसा कोई आधिकारिक व्यक्ति नहीं, जिससे सवाल पूछा जा सके। लिहाजा, सांखला फाटक का रास्ता बंद होने के कगार पर है। कोटगेट से चार मीटर का अण्डर ब्रिज निकाले जाने की बात हो रही है, जिसमें से न एंबुलेंस निकल सकती है न ही फायर ब्रिगेड। इस बीच व्यापार मंडल फिर समाधान के इन तौर-तरीकों के विरोध में आ चुका है। बाइपास का सुर फिर लग चुका है।

कांग्रेस मटके फोड़ रही है। अपने राज में बनाए गए जलाशयों की ‘यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट’ पर सवाल खड़े कर रही है। डॉ. बी.डी. कल्ला मटका फाड़कर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे तो अगले दिन यशपाल गहलोत, आनंद सिंह सोढ़ा के साथ भी विरोध जताते दिखे।

पूर्व मेयर मकसूद अहमद सार्वजनिक तौर पर पहली बार भड़के हुए नजर आए। सिटी डिस्पेंसरी से डॉ. बिंदुबाला को एपीओ करवाकर ही दम लिया। अलबत्ता, इस आदेश से डाक्टर्स में रोष है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि डॉक्टर यहां रहना ही नहीं चाह रही थी। बहरहाल, जितने मुंह उतनी बातें। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल सपरिवार राहुल गांधी से मिल आए हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भाजपा को एक्टिव रखा। नगर विधायक जेठानंद व्यास को भी साथ रखा। मंत्री सुमित गोदारा भी अपने क्षेत्र में विकास करवाते नजर आए। सतीश पूनिया का बीकानेर आना भी खबर बना और राज्यसभा में जाने वाले नामों में चर्चा में आए नरसी कुलरिया भाजपा की उस पहली परीक्षा में ही अनुत्तीर्ण हो गए, जिसमें पास होने वालों को सिर्फ परीक्षा देने के काबिल समझा जाता है।

भाजपा के राज्यसभा में जाने वालों के पिछले समीकरणों को समझने वालों को इस बार भी यही कहना है कि नाम चौंकाने वाला होगा। कुछ लोग तो रवनीत बिट्टू का पत्ता भी साफ बता रहे हैं। इस बीच कांग्रेस में भी चर्चा है कि कहीं अशोक गहलोत को राज्यसभा में नहीं भेज दिया जाए। कांग्रेस की प्रदेश राजनीति तेजी से बदलना चाहती है।

पति को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने के आरोप में मुक्ताप्रसाद कॉलोनी थाने ने भगवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीराम मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन हादसा टल गया, क्योंकि छुट्टी का दिन था। अगर सामान्य दिन होते तो लोगों को मदान मार्केट हादसे की याद आ जाती। बीकानेर संभाग में अवैध हथियारों के बाद अब विदेशी हथियारों की बरामदगी भी ‘लॉ एंड ऑर्डर’ के लिए अलार्मिंग है।

ट्रॉमा सेंटर में इलाज लेने आई युवती के साथ हुए विवाद के बाद रेजीडेंट भी आक्रोशित रहे और काम बाधित हुआ। मामला बड़ा नहीं था, लेकिन तूल ऐसा पकड़ा कि युवती को निजी अस्पताल में इलाज लेना पड़ा। शारीरिक शिक्षकों ने अपनी मांगों पर संज्ञान नहीं लेने के विरोध स्वरूप अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस जो वस्तुत: देवनागरी पत्रकारिता दिवस कहा जाना चाहिए, को बीकानेर में पत्रकार संघ ‘जार’ के दोनों धड़ों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा नेता ओम आचार्य की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उनके आदर्शों को याद किया गया। नौतपा को दो जून तक तपना था, लेकिन पांचवे ही दिन आए अंधड़ ने तपिश को गिरा दिया। जून के आखिर तक मानसून आने की संभावना है। धूल से सने शहर को फिलहाल गर्मी से राहत मिली है, एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है।

एक लौ गमगीम आंखें, और अंधड़ छा गया
बेजुबां लब घुप्प अंधेरा, क्या समझ पाए कोई

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: