HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

दिल्ली में चमकी बीकानेर की प्रतिभा,  मनीषा शर्मा और प्रवीण शर्मा को मिला वामा रत्न अवार्ड

mayank Rajnish
nims
1 year ago
दिल्ली में चमकी बीकानेर की प्रतिभा,  मनीषा शर्मा और प्रवीण शर्मा को मिला वामा रत्न अवार्ड

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,        नई दिल्ली। (एमएनएस) भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई द्वारा आयोजित वामा रत्न अवार्ड सीजन-2 का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर बीकानेर की प्रसिद्ध महिला फोटोग्राफर मनीषा राम प्रताप शर्मा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय युवा उद्योगपति प्रवीण शर्मा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने की, वहीं दिल्ली सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज विशिष्ट अतिथि और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर अंजना तिवारी मुख्य अतिथि रहीं।

ट्रस्ट की महामंत्री संगीता शर्मा ने बताया कि देशभर से आई 21 महिलाओं को उनके-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वामा रत्न 2025’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतभर से 150 से अधिक प्रबुद्ध नारी शक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि “नारी शक्ति नई ऊर्जा और परिवार की एकता की प्रतीक है। शिक्षित नारी ही शिक्षित समाज का निर्माण कर सकती है।” उन्होंने समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर भी चिंता जताई।

 

 

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संगठन की भावना को मजबूत करते हैं और महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं एएसपी अंजना तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा सतीश पंचारिया (मुंबई) ने बताया कि देवी अहिल्या चैरिटेबल ट्रस्ट 2018 से सक्रिय है और शिक्षा, संस्कार व रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि अगला वामा रत्न सीजन-3 वर्ष 2026 में जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

 

 

कार्यक्रम में दीपाली जोशी (दिल्ली) ने गणपति वंदना नृत्य प्रस्तुत किया, गायिका कविता तिवारी और गुंजन शर्मा ने सुरों से समां बांधा, जबकि पूनम व्यास और अद्विका व्यास ने कविता और नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को आनंदमय बनाया। इस अवसर पर उद्योगपति अरुण जोशी, अनिल जोशी, सागरमल शर्मा, वीरेंद्र व्यास, राजेश तिवारी, ओपी शर्मा, राम शर्मा, घनश्याम जोशी सहित देशभर से अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: