HelloBikaner
BREAKING NEWS
• एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़

Sports News: बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज,दो टीमें टीमें पहुंची अगले राउंड में

2 months ago
बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज,दो टीमें टीमें पहुंची अगले राउंड में

Sports News

बीकानेर। स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ स्थानीय किशन गार्डन में हुआ। आयोजक  हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के उद्घाटन बतौर अतिथि पधारे भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक,शिक्षाविद् रामजी व्यास,भारतीय उद्योग व्यापार म ंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा व डॉ अनिकेत शर्मा ने बॉल खेलकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन की  सीख देता है और ऐसे टूर्नामेंट ओर यादगार हो जाते है,जब स्वयं एक खिलाड़ी की स्मृति में किया जाता हो। आयोजक बिस्सा ने बताया कि प्रथम  दिन चार मैच खेले गये।

 

 

पहला मैच विकेट वॉरियर और गेम चेंजर की बीच हुआ। जिसमें विकेट वॉरियर्स ने 23 रन से जीत हासिल की। पहले  खेलते हुए विकेट वॉरियर्स ने आठ ओवर में 81 रन बनाएं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित व्यास रहे। दूसरा मैच टर्फ मास्टर्स व बीकानेर  रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को बीकानेर रॉयल्स आठ रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विधुर रहे। तीसरे मैच में धुरधर का मुकाबला बनिया सुपर से हुआ। इस मैच में भी पहले खेलने वाली टीम धुंरधर जीती। जिसने 12 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया।  मैन ऑफ द मैच का खिताब मो सलमान को दिया गया। अंतिम मैच विकेट वारियर्स ऑर बीकानेर रॉयल्स के मध्य खेला गया। जिसमें बीकानेर  रॉयल्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की।

 

 

इस मैच के मैन ऑफ द मैच अरिहंत आंचलिया रहे। सभी मैचों में अम्पायर की भूमिका सुनील  आचार्य व शशांक बोहरा ने निभाई। मैच की कॉमेन्ट्री देवेन्द्र पुरोहित ने की। आठ-आठ ओवर के मैचों की इस प्रतियोगिता में 16 टीमें अपना भा ग्य अजमा रही है। विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 51 सौ रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक  मैच में मैन ऑफ द मैच,प्लेयर ऑफ द मैच,बेस्ट बॉलर,बेस्ट रन बनाने वाले को भी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: