HelloBikaner
BREAKING NEWS
• हनुमान बाबा महाराज ने भामाशाह चंद्रेश हर्ष को दिया आशीर्वाद, पढ़ें न्यूज़ • महंगाई का बड़ा झटका! ईंधन-बिजली की कीमतों ने बढ़ाई थोक महंगाई, पढ़ें न्यूज़ • नाम कटने के बाद दोबारा जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम, आयोग ने साफ किया नियम • गौरव, संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को • उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ • हनुमान बाबा महाराज ने भामाशाह चंद्रेश हर्ष को दिया आशीर्वाद, पढ़ें न्यूज़ • महंगाई का बड़ा झटका! ईंधन-बिजली की कीमतों ने बढ़ाई थोक महंगाई, पढ़ें न्यूज़ • नाम कटने के बाद दोबारा जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम, आयोग ने साफ किया नियम • गौरव, संदीप और त्रिलोकी पर जमकर लगी बोली, प्रतियोगता 15 दिसंबर को • उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

mayank Rajnish
nims
3 months ago
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

हैलो बीकानेर न्यूज़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी व कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग को लेकर रीना अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नगर को ज्ञापन देकर शीघ्र ही डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग की। कांग्रेस नेता सलीम भाटी ने कहा हाइवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार चिंतित है परंतु बीकानेर जयपुर हाईवे रोड पर दुर्घटना सबसे अधिक होने के कारण वर्षों से डूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग की जा रही है इसके लिए भामाशाह भी आगे आए हैं।

गत राज्य सरकार के समय श्रीडूंगरगढ़ के हिंदू मुसलमान की विवादित भूमि को दोनों समाजों के गणमान्य व्यक्तियों ने आगे आकर ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि देने की सहमति प्रदान कर दी थी जिसे स्वायत्त शासन विभाग ने पत्राचार कर भूमि चिकित्सा विभाग को आवंटित कर दी थी और उसका पट्टा भी जारी कर दिया गया था फिर  भी ट्रॉमा सेंटर बन नहीं पाया ज्ञापन में मांग की गई हे कि शीघ्र ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की शुरुआत की जाए ताकि डूंगरगढ़ डूंगरगढ़ के हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त लोगों व स्थानीय लोगों  को चिकित्सा का लाभ मिल सके।

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि डूंगरगढ़ के भामाशाह भी ट्रॉमा सेंटर का खर्च भी उठाने के लिए तैयार है  और इसके लिए भामाशाह पूरी तरह तैयार हे परंतु सरकार बदलने के बाद भाजपा के विधायक द्वारा स्थान परिवर्तन में रुचि दिखाकर अन्य जगह की भूमि का बनाई जा रही है जिसे ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए राजनीति न होकर जन कल्याण की सोच के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता सलीम भाटी व नेता नित्यानंद पारीक की अगुवाई में  शिष्ट मंडल में सेवादल के राजेश दाधीच , कांग्रेस नेता दलीप सिंह शामिल रहे उन्होंने ज्ञापन में निवेदन किया कि श्रीडूंगरगढ़ की जन भावना का सम्मान करते हुए श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं व स्थानीय लोगों की चिकित्सा सुविधा को देखते हुए आवंटित जमीन पर अविलंब ट्रॉमा सेंटर निर्माण का शिलान्यास कर ट्रॉमा सेंटर शुरू कर डूंगरगढ़ की जनता को राहत प्रदान किया जाए।   

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: