HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, प्रबंध बोर्ड ने दी स्वीकृति

विधायक जेठानंद व्यास के प्रस्ताव को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी

6 hours ago
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, प्रबंध बोर्ड ने दी स्वीकृति

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

विधायक व्यास ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश देने की अनुशंसा की थी।

बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस अनुशंसा को स्वीकृत कर निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। 

निर्णय पर जिले के खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक ने इसके लिए कुलगुरु और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल का आभार जताया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: