HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

ग्राम पंचायत क्षेत्र को मिली 4G मोबाइल नेटवर्क (संचार) सेवा की सौगात

9 months ago
ग्राम पंचायत क्षेत्र को मिली 4G मोबाइल नेटवर्क (संचार) सेवा की सौगात

बीकानेर। दिनांक : 19 जनवरी 2026 – श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा भारत सरकार के संचार विभाग को लिखे गए पत्र का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विधायक भाटी ने बताया कि नव सृजित ग्राम पंचायत 7 एएम अखूसर के अंतर्गत आने वाले गांव अन्नेवाला, सांचू, अखूसर, कब्रेवाला, तथा इसी क्रम में नवीन ग्राम पंचायत बिकेंद्री के 3 KWM आबादी, 2 BLM नया गांव सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों को 4G मोबाइल नेटवर्क सुविधा का लाभ मिलेगा।

 

 

विधायक भाटी ने कहा कि केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि संबंधित प्रकरण की विभागीय जांच के उपरांत क्षेत्र को डिजिटल भारत निधि (DBN) की 4G संतृप्ति योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। पत्रानुसार 7 एम (अखूसर) गांव में 4G मोबाइल साइट को On-Air कर दिया गया है, जबकि विकेंद्री गांव को भी योजना में शामिल करते हुए दिसंबर 2026 से 4G मोबाइल सेवा प्रारंभ की जाएगी।

 

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क केवल संचार सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, व्यापार और प्रशासनिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, संचार मंत्रालय एवं माननीय केंद्रीय संचार मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: