HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

mayank Rajnish
nims

विमला देवी पारीक ने किया उद्घाटन, व्यवसाय विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

11 hours ago
उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

हैलो बीकानेर न्यूज़। प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर शहर जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक के कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का आज उदयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन विमला देवी पारीक ने अपने कर-कमलों से किया।

इस अवसर पर दीपक पारीक ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम इससे पूर्व पटियाला, जयपुर एवं बीकानेर में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उदयपुर में शुरू हुआ यह उनका चौथा शोरूम है।

उन्होंने कहा कि व्यवसायिक जगत में निरंतर विस्तार और नए आयाम स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उदयपुर में इस नए शोरूम के प्रारंभ होने से उदयपुर सहित राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों के आमजन को उत्कृष्ट आभूषणों की नई सौगात मिलेगी।

शोरूम के भव्य शुभारंभ समारोह में शहर के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं आमजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दीपक पारीक को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #कल्याण ज्वेलर्स
Share: