HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ • लोककला हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो ‘‘लोक का उजास’’ में धड़कती है - मालचन्द तिवाड़ी • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार • बीकानेर की होनहार छात्रा चौधरी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित • महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ • लोककला हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो ‘‘लोक का उजास’’ में धड़कती है - मालचन्द तिवाड़ी • बीकानेर में दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला साफ, CCTV में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो • आपकी एक छोटी सी गलती बना सकती है आपको अपराधियों का शिकार

महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ

7 hours ago
महारानी राजकीय बालिका विद्यालय में खिलाड़ियों के लिए जिम का शुभारम्भ

हैलो बीकानेर न्यूज़,   बीकानेर। राजस्थान गोल्ड मैडल विजेता टीम के बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने बताया की महारानी राजकीय बालिका विद्यालय बीकानेर में खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस एवं खेल कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रिंसिपल शिखा ऐरन के हाथों जिम का शुभारम्भ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध करवाना तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना है।

 

 

 जिम की सुविधा उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति, लचीलापन एवं फिटनेस में सुधार करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अपने खेल प्रदर्शन में सुधार करने तथा प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान उप-प्राचार्य कमलेश कँवर, वॉलीबाल कोच अनिता भादू, सम्पत राठौड़ व स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: