HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Sports News: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे करेंगे डेब्यू

nims
2 weeks ago
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे करेंगे डेब्यू

Sports News

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भारत के लिए डेब्यू करेंगे जबकि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

 

 


भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''मौसम को देखते हुए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी। काफ़ी समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मेरा पहला मुक़ाबला था। वो हमारे लिए बस एक ख़राब दिन था। सर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं। शेडगे ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रिंस का यह पहला मुक़ाबला है इसलिए मैं नहीं चाहता कि उनके ऊपर दबाव रहे।''
आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने कहा, ''पहले बल्लेबाज़ी करने से हम ख़ुश हैं। उम्मीद है कि पिच आज भी वैसा ही खेलेगी। हैम्फ़्रीज़ फ़िट हैं और हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।''

 


टीमें :
आयरलैंड: 1 टिम टेक्टर, 2 रॉस ऐडेर, 3 हैरी टेक्टर, 4 लोर्कन टकर (कप्तान), 5 बेन कैलिट्ज़, 6 गैरेथ डेलेनी, 7 जॉर्ज डॉकरेल, 8 लियम मक्कार्थी, 9 मैथ्यू हम्फ़्रीज़, 10 जय मूंद्रा, 11 मैट होलार्ड
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 सूर्यांश शेडगे, 8 अक्षर पटेल, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रिंस यादव

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: